{"_id":"619161a30cc7f641ef7cfb44","slug":"cultural-kathua-news-jmu2478346111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहरलाल नेहरू को 132 वीं जयंती पर किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहरलाल नेहरू को 132 वीं जयंती पर किया याद
विज्ञापन
हीरानगर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने रविवार को हीरानगर में कार्यकर्ताओं से पहली बैठक चड़वाल में की। इसका आयोजन यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने किया। इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लोकप्रिय नेता जवाहरलाल नेहरू को कोई कभी नहीं भूल सकता। देश में बड़ी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने शुरू कराया। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है, ताकि गरीब और दबे कुचले लोगों को उनके अधिकार दिलाया जा सकें। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं की राय से जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग परेशान हो चुके हैं और फिर कांग्रेस से उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह, यूथ कांग्रेस के महासचिव मुकेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष गगनदीप, पंच प्रदीप कुमार, पंच रविंद्र खजूरिया, संजीव शर्मा, लाड्डी शर्मा, बाला शर्मा आदि मौजूद रहे।