फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

जवाहरलाल नेहरू को 132 वीं जयंती पर किया याद

विज्ञापन
cultural
हीरानगर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पंकज डोगरा ने रविवार को हीरानगर में कार्यकर्ताओं से पहली बैठक चड़वाल में की। इसका आयोजन यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने किया। इस दौरान देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 132 वी जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लोकप्रिय नेता जवाहरलाल नेहरू को कोई कभी नहीं भूल सकता। देश में बड़ी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने शुरू कराया। हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है, ताकि गरीब और दबे कुचले लोगों को उनके अधिकार दिलाया जा सकें। उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की राय से जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते लोग परेशान हो चुके हैं और फिर कांग्रेस से उम्मीद कर रहे हैं। इसलिए हमें उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नीटू सिंह, यूथ कांग्रेस के महासचिव मुकेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष गगनदीप, पंच प्रदीप कुमार, पंच रविंद्र खजूरिया, संजीव शर्मा, लाड्डी शर्मा, बाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed