फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

राजीव गांधी ने पंचायती राज को लागू कर ग्रामीण स्तर पर लोगों को किया मजबूत

विज्ञापन
cultural
हीरानगर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से तहसील मुख्यालय के बाहर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छबील भी लगाई गई, जहां लोगों को ठंडा-मीठा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा राजीव गांधी ने आधुनिक विश्व में भारत को पहली पंक्ति में खड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। खास तौर पर आईटी और कंप्यूटर क्रांति में नई ऊंचाइयों को छुआ। युवाओं को 18 वर्ष में मतदान करने का अधिकार दिया।
विज्ञापन

सरकार की हर योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे, उसके लिए पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनेकों कार्य हैं, जो उन्होंने देशहित में किए और इसके नाम पर आज भी कुछ राजनीतिज्ञ सियासत कर रहे हैं। मौजूदा केंद्र सरकार जिस डिजिटल इंडिया की बात कर रही है, उसकी बुनियाद रखने वाले राजीव गांधी ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच विनय शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को लागू कर ग्रामीण स्तर पर लोगों को मजबूत करने का काम किया। महिलाओं की 33 फ़ीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें भी सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा वह दूरदर्शी सोच रखने वाले नेता थे। हम आज भी उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज की सेवा का काम कर रहे हैं। इस मौके पर अनंतराम डोगरा, रमेश कुंडल, प्रवीण भगत, जुगल बाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed