{"_id":"60fb1c4f8ebc3e582d37aad0","slug":"cultural-kathua-news-jmu2400779169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल विजय दिवस के मौके पर सीमा जन कल्याण समिति ने शुक्रवार को सीमावर्ती गांव महेशे चक में शहीद पवन कुमार के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदी दिवस मनाया। इसका आयोजन जिला इकाई की ओर से किया गया। कार्यक्रम में हीरानगर से डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा और मढ़ीन से डीडीसी सदस्य कर्ण कुमार मौजूद रहे। उन्होंने शहीद जवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बान होने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा। हमारी रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं, वही हमारे बच्चों के प्रेरणा स्रोत हैं। देश की खातिर कुर्बान होने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। हम ऐसे लोगों को शत शत नमन करते हैं।
मढ़ीन के डीडीसी सदस्य ने कहा कि कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वीर जवानों को देश का बच्चा-बच्चा सलाम करता है, जिनकी बदौलत हम चैन की नींद सोते हैं। उन जवानों के हम हमेशा कर्जदार रहेंगे। इस मौके पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज, संगठन मंत्री संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष सुकेश कुमार, महामंत्री बालकृष्ण, जिला युवा प्रधान शाम सुंदर आदि मौजूद रहे।