फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन
cultural
श्रद्धा एवं भक्ति का पर्व मकर संक्रांति जिला भर में मनाया गया। इ दौरान देव स्थानों में दिनभर रौनक रही। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने दान पुण्य भी किया।
विज्ञापन

प्रमुख तीर्थ स्थल ऐरवां सहित शहर की प्राचीन बावलियों में सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। बावली के जल से स्नान के बाद दिन की शुरूआत की। वहीं मंदिरों में भी कई तरह के अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मुख्य बाजार स्थित माता आशापूर्णी के मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया, जहां खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में लगे बजरंग ध्वज को रामलीला नाटक सभा के सदस्यों ने पूजा-अर्चना के बाद उतारा। सभा के पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह अंदोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पंडित अभितेष शर्मा ने बजरंग ध्वज का पूजन करवाया। प्रदीप सिंह अंदोत्रा ने कहा कि करीब सौ साल पुरानी इस परंपरा के तहत रक्षाबंधन के दिन ध्वज को लगाकर रामलीला की तैयारियों को शुरू किया जाता है और मकर संक्रांति को उतारा जाता है। उधर, रावी दरिया स्थित गोशाला में सेवा भारती द्वारा विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के संगठन मंत्री सुनील गोरखा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीसी ओपी भगत और एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान पुरोहितों द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाली। इसके उपरांत गोसेवा व पूजन का कार्यक्रम किया गया। गोशाला परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया। अंत में खिचड़ी ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed