{"_id":"5830a3634f1c1b57258ff666","slug":"crowd-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों और महिलाओं ने बदलवाए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों और महिलाओं ने बदलवाए नोट
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा किश्तों में दी जारी राहतों में शनिवार का दिन महिलाओं और बुजुर्गों के नाम रहा। 500 और 1000 के पुराने नोट बदलवाने महिलाओं के साथ बुजुर्ग भी पहुंचे। कई बैंकों में तो पुलिस भी इस बात के लिए तैनात की गई थी कि महिलाओं की मदद हो सके। इसके साथ ही बुजुर्गों की मदद के लिए भी पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई। दिनभर बैंकों में महिलाओं और बुजुर्गों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
बैंक आई आशा रानी, वीना देवी, प्रवीण देवी ने कहा कि सरकार द्वारा किए गए इस फैसले से थोड़ी परेशानी हुई है। लेकिन भविष्य के लिए यह जरूरी था। शनिवार का दिन आधी आबादी के लिए विशेष तौर पर रखने के फैसले पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पैसों की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से वह घर के पुरुषों या फिर अपने बेटों के सहारे ही बैठी थीं। लेकिन शनिवार का दिन उनके लिए तय करने का फैसला सही है। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह में एक दिन महिलाओं को बुजुर्गों के लिए तय किया जाना चाहिए, ताकि महिलाएं भी अपने बैंक संबंधी कार्य कर सकें।
विज्ञापन