{"_id":"577c12fb4f1c1b6e697fb67e","slug":"two-held-with-heroin-pound","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा किलो हेरोइन के साथ दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधा किलो हेरोइन के साथ दो पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस दो तस्करों को दबोच कर आधा किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 70 लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार की तड़के हीरानगर क्षेत्र में पुलिस ने नेशनल हाईवे पर नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने जम्मू की तरफ से आ रही पल्सर मोटर साइकिल नंबर जेके02वीएम- 7880 को जांच के लिए रोकना चाहा, लेकिन बाइक सवार नाका तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ ही दूरी पर दोनों को दबोच लिया गया। जब उनकी तलाशी ली गई तो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए लोगों में नवजोत सिंह और स्वर्ण सिंह दोनों इंदिरा नगर मीरां साहिब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
एसडीपीओ दिवाकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनाें ने बताया कि वह नशे की इस खेप को लेकर अमृतसर जा रहे थे। एसएसपी नीवा जैन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट पर सीमावर्ती इलाकों और हाईवे पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के तार कहां तक जुडे़ हुए हैं इसकी जांच की जा रही है। हीरानगर पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 8/21/22/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।