फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   thefts in three temple and two stores

तीन मंदिरों, दो दुकानों में चोरों ने सेंध लगाई

Tue, 05 Jul 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 05 Jul 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
thefts in three temple and two stores
दुकान के शटर के टूटे ताले - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के सुस्त कार्यप्रणाली के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात को कूटा गांव में चोरों ने तीन मंदिरों और दो दुकानों में चोरी कर ली। यही नहीं, जिला सचिवालय के सामने से चोरों ने बाइक भी उड़ा ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोरों ने कूटा गांव के राधा कृष्ण मंदिर, बुआ दाती मंदिर और बिरफा नाथ मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी का कहना है कि रात को भोग लगाकर मंदिर के गेट बंद कर दिए थे। सोमवार की सुबह जब देखा तो मंदिर के ताले टूटे थे।
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो शृंगार के लिए मूर्ति पर लगाई गई सोने की नथ, दो चांदी के छत्र व एक लोटा गायब था। बुआ दाती मंदिर में भी चोर चांदी का छत्र और दान पेटियों की राशि लेकर फरार हो गए। बिरफा नाथ मंदिर से छह छत्र, एक तलवार और दान की राशि गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों का मन यहीं नहीं भरा, इसके बाद उन्होंने गांव में एक दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान के मालिक सुनील कुमार निवासी कूटा ने बताया कि उसकी दुकान से चोरों ने नकदी और सामान चुरा लिया।

दूसरी दुकान के कमल कुमार निवासी कूटा ने बताया कि चोरों ने दुकान का सिर्फ ताला तोड़ा है, पर समान और नकदी सुरक्षित है। गांव में एक साथ हुई पांच चोरियों की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद फोरेंसिक विभाग की टीम ने सबूत जुटाकर जांच के लिए लैब में भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


चोरी की एक और वारदात जिला सचिवालय कठुआ के बाहर हुई। विजय सिंह निवासी बरवाल अपनी बाइक कालेज मार्ग पर खड़ी की थी और किसी काम से सचिवालय चले गए। 15 मिनट बाद जब वह लौटे तो बाइक गायब थी। इसकी शिकायत उन्होंने कठुआ थाना में दर्ज कराई है। गौरतलब है कि जिला सचिवालय के सामने से अब तक चोरी होने वाली यह तीसरी बाइक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed