{"_id":"58a0b71f4f1c1b1235d846ab","slug":"sales-tax-worker-dead-in-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर ब्रिकी कर विभाग के कर्मी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर ब्रिकी कर विभाग के कर्मी की मौत
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर बिक्री कर विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे कठुआ जीआरपी को सूचना मिली की लोगेट मोड़ रेलवे ट्रैक के पिलर नंबर 26.4/5 पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। कठुआ रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आने से उक्त व्यक्ति की मौत हुई। तलाशी के दौरान शव पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके साथ ही व्यक्ति से बिक्री कर विभाग का पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी माह पाटी, लखनपुर के रूप में हुई। बहरहाल पुलिस ने विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बिक्री कर विभाग कठुआ सर्किल के इंस्पेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कर्मी उनके विभाग में कार्यरत था। शनिवार को वह छुट्टी पर था और आज पुलिस से उसकी मौत की सूचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन