फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Mini bus turnaround in malikpur

बच्चों को टूर पर ले जा रही मिनी बस पलटी

Sun, 04 Dec 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Sun, 04 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mini bus turnaround in malikpur
accident - फोटो : amar ujala

शहर से अमृतसर की ओर विद्यार्थियों को लेकर टूर पर जा रही मिनी बस पंजाब के मलिकपुर के नजदीक हाईवे पर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन बच्चों और शिक्षकों को गंभीर चोटें आई हैं। कई अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन


हादसा शनिवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। जानकारी के अनुसार मिनी बस नंबर जेके08बी-2598 में कठुआ के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी थे। शिक्षकों के साथ ये विद्यार्थी अमृतसर के गोल्डन टेंपल जा रहे थे। मलिकपुर के पास मिनी बस डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। पीछे आ रहे सेना के वाहन से सभी घायलों को सैन्य अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया। देर शाम घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने पहले ही सर्कुलर जारी किया है कि स्कूल टूर बिना अनुमति के राज्य से बाहर न जाए। स्कूल प्रबंधन को जिला शिक्षा कार्यालय से अनुमति हासिल करनी चाहिए थी। इसके बावजूद स्कूल बस की जगह निजी वाहन लिया गया। स्कूल प्रबंधन से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सवाल छोड़ गया हादसाः टूर पर जाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने मिनी बस का इस्तेमाल किया। जांच में पाया गया कि इस वाहन को निर्धारित रूट से या फिर राज्य से बाहर जाने की अनुमति आरटीओ कार्यालय ने नहीं दी थी। ऐसे में बिना अनुमति के वाहन को निजी स्कूल ने किराए पर भी ले लिया। आरटीओ विभाग मामले को गंभीरता से ले रहा है।


परमिट रद्द करने के लिए जारी होगा नोटिसः बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग ने वाहन मालिक को नोटिस जारी करने की तैयारी की है। आरटीओ कठुआ अमरजीत सिंह के अनुसार वाहन का परमिट रद्द करने के लिए विभाग नोटिस जारी करेगा। किसी भी तरह के वाहन को राज्य से बाहर लेने से पहले एमवीडी विभाग की अनुमति लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed