{"_id":"574de5f84f1c1b26091093e0","slug":"mbbs-student-dead-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्रा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीबीएस छात्रा की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे सक्ता चक के पास हुए सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्रा की मौत हो गई। हादसे में एक और छात्र जख्मी हुआ है। दोनों कार से जम्मू से कठुआ की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। एमबीबीएस छात्रा साध्वी त्रिखा (19) निवासी त्रिकुटा नगर जम्मू और छात्र गुरशीश सिंह निवासी वार्ड नंबर 14 कठुआ दोनों कार (पीबी 06 के 1660) से जम्मू से कठुआ की ओर से आ रहे थे।
विज्ञापन
दोनों आचार्य श्री चंद्र मेडिकल कालेज जम्मू में एमबीबीएस कर रहे थे। कार को गुरशीश चला रहा था। सक्ता चक के पास हाईवे को पार करने के लिए एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में कार गुरशीश के नियंत्रण से बाहर हो गई और डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसा इतना भयंकर था कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार हाईवे पर पलट गई। इस दौरान छात्रा कार से बाहर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोग आननफानन में मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी।
छात्र को हाईवे पेट्रोलिंग पार्टी की मदद से जिला अस्पताल कठुआ ले जाया गया। सिटी थाना प्रभारी एसएस जोहल ने बताया कि छात्र अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन शुरू कर दी गई है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया।