{"_id":"5839e5cd4f1c1b967413c75b","slug":"fire-in-hut2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से जला कुल्ला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चूल्हे की चिंगारी से जला कुल्ला
ब्यूरो/ कठुअा
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बांदा के घ्ार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
शहर के पास पड़ते गांव चकदराब खान में शनिवार की सुबह कुल्ले में आग लगने से सामान जलकार राख हो गया। इसके साथ ही आग में झुलसकर दो बकरियों की भी मौत हो गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई लेकिन टीम के पहुंचने तक आग ने कुल्ले को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आलम अली, निवासी चक दराव खान के कुल्ले में उस समय आग गई जब चूल्हे की आग से निकली चिंगारी कुल्ले की छत तक जा पहुंची। इससे पहले ही कुल्ले के अंदर बैठे लोग सामान समेटते आग से पूरी छत जल गई और आग नीचे तक आ गई।
विज्ञापन
लोगों ने किसी प्रकार से बकरियों को बचाने का प्रयास किया लेकिन दो बकरियां फिर भी आग की चपेट में आकर झुलस गई और उनकी मौत हो गई। इतने में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
लेकिन आग से कुल्ला और उसके अंदर रखा सामान राख हो चुका था। बरहाल विभागीय टीम ने आग को बुझाने का काम किया और साथ लगती झोपड़ियों और घरों को आग से बचाया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि रिपोर्ट बनाकर अधिकारी को सौंप दी है।