फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire in gas cylinder, four injured

गैस सिलेंडर में आग, चार झुलसे

Wed, 22 Jun 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 22 Jun 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
fire in gas cylinder, four injured
logo

शहर के शिवा नगर इलाके में मंगलवार शाम को रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी फैल गई। श्रीराम चौक के नजदीक बलदेव सिंह की रसोई में सुबह ही लगाए गए सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग ने रसोई को अपने आगोश में ले लिया। कुछ ही क्षणों में सामान जलने लगा।

विज्ञापन


अफरातफरी के बीच परिवार के सदस्यों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। आग बुझाते समय चार लोग झुलस गए। प्रभात सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती कराया गया। घर के मालिक बलदेव सिंह ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ने अचानक आग लग गई। उन्होंने बताया कि सिलेंडर को सुबह ही बदला था।
विज्ञापन


यह लीकेज कर रहा था। उन्होंने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली की संभलने का मौका भी नहीं मिला। आसपड़ोस के लोगों ने भी आग को बुझाने की कोशिश की। इसमें उनके पड़ोसी प्रभात सिंह, आकाश शर्मा और राजिंदर शर्मा समे वह खुद झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग की जानकारी दमकल विभाग को दे दी गई थी, लेकिन संकरी गलियां होने की वजह से वाहन घर तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि, बाद में कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय हादसा हुआ, उस समय सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed