{"_id":"4611e9b9655c7111ee5713f5b476a19f","slug":"dried-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूख गए खेत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूख गए खेत
बसोहली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में खेतों की सिंचाई की समुचित सुविधा नहीं होने से पंचायती नुमाइंदों और ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
सिंचाई इंतजाम नहीं किए जाने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। द्रबल से पिक्कड़ पंचायत तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क बनाई जा रही है।
इसके मलबे के चलते नहर की कूहल टूट गई है। इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। इसके कारण क्षेत्र में कृषि गतिविधियां ठप पड़ी हैं क्योंकि खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन
पिक्कड़ के सरपंच जरनैल सिंह, दीवान चंद, गुड्डू राम ने कहा कि ढाई साल पहले सड़क बनाने का काम शुरू हुआ था। कार्य की गति धीमी है। इसके मलबे से नहर की कूहल टूट गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की तीन सौ कनाल भूमि पर खेतीबाड़ी नहर के पानी पर ही निर्भर है।
विज्ञापन