फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   bike clashed with dividers, a death

डिवाइडर से भिड़ी बाइक, एक की मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Tue, 14 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
bike clashed with dividers, a death
जिला अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम को हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए। बाइक पर तीन लोग सवार थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूरण चंद (60), नीटू कुमार (30) और गोपाल (27) निवासी कुमरी कठुआ से अपने गांव की ओर जा रहे थे। सहार खड्ड के पास बाइक असंतुलित हो गई। इससे वह डिवाडर के साथ जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक नीटू और पूरण चंद को गंभीर चोटें आईं। गोपाल को मामूली खरोंच लगी। उसने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने पूरण चंद को मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रात आठ बजे के लगभग कठुआ से जम्मू की ओर जा रही बाइक सड़क पार कर रहे राहगीर से जा टकराई। हादसे में राहगीर समेत बाइक पर सवार दोनों युवकों को गहरी चोटें आईं।


घायलों में विनोद कुमार निवासी मजालता बिलावर, भूपिंद्र सिंह निवासी भेड़ बलोड़, और रजत शर्मा निवासी भेड़ बलोड़ शामिल हैं। हादसा नेशनल हाईवे पर लगेट मोड़ के नजदीक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीर कुछ सामान सिर पर उठाकर तेजी से हाईवे को पार कर रहा था कि बाइक की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed