फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल

Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, एक घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक व्यक्ति की बस से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया, जहां वह डाक्टरों की निगरानी में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी थाना के अधीन पड़ते इलाका खरोट के पास एक व्यक्ति बस से उतरने की जल्दी में संतुलन खो बैठा और गिर गया। उसे गंभीर चोटें आई, स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत हुआ लाया घोषित कर दिया। व्यक्ति की पहचान प्रीथी सिंह निवासी खरोट के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की खरोट में दुकान है और वह रात्री को वहीं सोता था। ऐसे में रविवार को रात को भी वह दुकान पर जा रहा था लेकिन बस से उतरने की जल्दी में वह सड़क गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, राजबाग के पास एक राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे राहगीर को गंभीर चोटें आई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे अपनी निगरानी में अगले चौबीस घंटों के लिए रखा है। घायल की पहचान 85 वर्षीय अमरनाथ निवासी मालनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed