फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दिनहदाड़े चोरी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी

दिनहदाड़े चोरी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी

Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दिनहदाड़े चोरी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी
कठुआ। शहर के वार्ड छह स्थित एक दुकान में सोमवार को दिन में ही चोरी हो गई। दुकान खुलते ही एक युवक अंदर आया और गल्ले में से पैसे निकालकर मालिक को धक्का देते हुए चंपत हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक ने बताया कि उसने सुबह दुकान खोली और दुकान की सफाई की। साफ-सफाई के बाद वह कूड़ा कूडेदान में डालने के लिए दुकान से बाहर निकला ही था कि तभी लव नाम युवक दुकान में गया और गल्ले पर हाथ साफ कर गया। उसने युवक को पकड़ना चाहा, लेकिन वह धक्का देकर मौके से फरार हो गया। उसने बताया गल्ले में रात की बिक्री के पैसे पड़े थे। दुकानदार के अनुसार गल्ले में करीब पांच हजार रुपये थे। उसने बताया कि उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और मौके पर आई टीम ने युवक का नाम दर्ज किया और चले गए। गौरतलब है कि इसी महीने चोरी का यह तीसरा मामला है। इस मामले से पूर्व गोविंदसर गांव में भी सूने पड़े घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। दुकान में इस प्रकार की चोरी का यह दूसरा मामला है। शहीदी चौक स्थित होल सेल की दुकान में इसी प्रकार सुबह युवक ने गल्ले और सामान पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed