फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने निगला जहरीला पर्दाथ, मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने निगला जहरीला पर्दाथ, मौत

Sat, 08 Sep 2018 11:05 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने निगला जहरीला पर्दाथ, मौत
कठुआ। सिटी थाना के अधीन पड़ते गांव जराई में शुक्रवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हातल में परिजन उसे जिला अस्पताल कठुआ लाए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने इस सबंध में मामला दर्ज कर लिया। परिजनों ने युवती का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा तो प्रशासन ने पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश दिए। इस बीच परिजन पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक जिला अस्पताल प्रशासन और परिजनों में बातचीत चली। दोपहर बाद युवती का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस के अनुसार आयशा बीबी पुत्री मोहम्मद शफी निवासी जराई ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed