फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ओवरटेक करते समय दो बसों के बीच फंसे व्यक्ति की मौत

ओवरटेक करते समय दो बसों के बीच फंसे व्यक्ति की मौत

Tue, 18 Dec 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय दो बसों के बीच फंसे व्यक्ति की मौत
कठुआ/बिलावर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग और बिलावर-महानपुर सड़क पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महानपुर से बिलावर की ओर जा रही मिनी बस जेके08ए-2761 दूसरी मिनी बस को ओवरटेक करने लगी। ओवरलोड मिनी बस के दरवाजे में लटका गगनदीप निवासी गुरदासपुर इस बीच दोनों बसों के बीच फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्रैफिक विभाग यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों का जागरूक कर रहा है, लेकिन ओवरलोडिंग के कारण आए दिन होने वाले हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिलावर-महानपुर सड़क मार्ग पर हुआ हादसा इसी का कारण था। इससे पूर्व भी डोल खड्ड के पास ओवरलोडिंग के कारण मिनी बस की टक्कर ट्रक से हो गई थी। जिसमें उन्नीस लोग घायल हो गए थे। ऐसे में सवाल है कि आखिर ट्रैफिक विभाग ओवरलोडिंग पर सख्त क्यों नहीं हो रहा है, जबकि आए दिन हादसों का कारण ओवरलोडिंग ही बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रविवार देर रात कालीबड़ी के पास जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक जेके02एजे-6087 और जेके04बी-2480 की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। घायलों की पहचान हिलाल अहमद डार निवासी श्रीनगर और मोहम्मद यूसुफ निवासी बडगाम के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक के आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।




अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क से नीचे पलटा, चालक घायल
बिलावर। बिलावर-कटली सड़क पर मड़हुई सड़क के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक अनायत (30) पुत्र मोहम्मद लतीफ निवासी कौटी, बिलावर को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की सहायता उसे तुरंत उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed