{"_id":"5adf92db4f1c1b87098b62a2","slug":"51524601563-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कत्था इकाईयों का रिकार्ड जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कत्था इकाईयों का रिकार्ड जब्त
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। खैर की कटाई और कत्था इकाइयों में करोड़ों के घोटाले की जांच में जुटी पुलिस ने वन विभाग और मजिस्ट्रेट की निगरानी में मंगलवार को कार्रवाई तेज कर दी। पूरी तैयारी के साथ पहुंची पुलिस टीम ने इकाइयों का रिकार्ड जब्त किया। इसके साथ ही दस्तावेजों की गहन जांच भी की जा रही है।
मजिस्ट्रेट की निगरानी में वन विभाग की टीम की मदद लेकर इकाइयों में पड़ी खैर की खेप की पैमाइश की जा रही है। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को पुलिस को एक शिकायत मिली थी, जिसमें खैर की अवैध और बड़े पैमाने पर कटाई किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर कठुआ में दो और सांबा में एक कत्था औद्योगिक इकाई को सील कर दिया था। आईजीपी ने बताया था कि मामले में बड़े घोटाले और विभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत की आशंकाओं पर भी काम किया जा रहा है।