फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   सीबीआई जांच से क्यों डर रही पीडीपी-भाजपा

सीबीआई जांच से क्यों डर रही पीडीपी-भाजपा

Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई जांच से क्यों डर रही पीडीपी-भाजपा
कठुआ।
विज्ञापन

पीडीपी आखिर सीबीआई जांच से क्यों डर रही है। यदि मुख्यमंत्री को क्राइम ब्रांच की जांच पर भरोसा है तो फिर सीबीआई जांच से इंकार क्यों हैं। वह तो देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है। उसकी जांच से मुख्यमंत्री क्यों डर रहीं हैं। ये बातें पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राबिन शर्मा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही उनकी पार्टी सीबीआई जांच की मांग कर रही है। क्राइम ब्रांच को जांच सौंपने से पहले ही उन्होंने सीबीआई जांच की मांग कर दी थी, लेकिन पीडीपी ने इसे सांप्रदायिक रंग दिया और भाजपा ने इस पर चुप्पी साधे रखी। एक ने अगर माहौल खराब करने का काम किया है तो दूसरे ने चुप रहकर ऐसा करने के लिए उसे प्रोत्साहन ही दिया है। अब दो मंत्रियों का त्याग पत्र इस चुप्पी पर कोई पर्दा नहीं डाल सकता है। उन्होंने बच्ची के माता पिता पर भी दबाव होने की बात कही और कहा कि आखिर वह चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों केे फांसी हो उन्हें कोई आपत्ति नहीं लेकिन सीबीआई जांच होनी चाहिए। गुडगांव में बच्चे की हत्या मामले में पुलिस जांच में कुछ था और सीबीआई जांच में पूरी मामला ही बदल गया। ऐसे ही रसाना मामले को भी कुछ लोग सांप्रदायिक मुद्दा बना रहे हैं। बच्चीं के समुदाय के लोग भी जानते हैं कि हीरानगर के लोग केवल सीबीबाई जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसी मांग करने वालों को दोषियों को बचाने वाले बताकर गलत प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में हुए मामले की सीबीआई जांच तीन दिन में ही शुरू होभ गई लेकिन जहां अब तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आखिर डर किस बात का है। मंत्री का कहना है कि पार्टी के कहने पर ही आए थे और अब पार्टी ने ही उन्हें त्यागपत्र देने को कह दिया। ऐसी पार्टी राज्य हित की बात नहीं कर सकती और न ही बच्ची को इंसाफ दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed