फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा शव मिला, पुलिस ने तहकीकात शुरू की

संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा शव मिला, पुलिस ने तहकीकात शुरू की

Wed, 26 Sep 2018 01:34 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा शव मिला, पुलिस ने तहकीकात शुरू की
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर छप्पड़ मोड़ के नजदीक नाले में एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने इस नाले में व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसकी जानकारी हीरानगर पुलिस को दी। एसडीपीओ रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान रोहित शर्मा निवासी हुसैन अली जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने धारा-174 आरपीसी के तहत मामला दर्ज कर इसकी तहकीकात शुरू कर दी है। एसडीपीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस अपने तरीके से इस मामले पर काम कर रही है। मामले से संबधित जो भी जानकारी मिलेगी उसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ कुछ लोगों से यह जानकारी भी मिली है कि यह व्यक्ति पंजाब से यहां पनीर बेचने का काम करता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed