फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   क्षत विक्षत शव मिला

क्षत विक्षत शव मिला

Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
क्षत विक्षत शव मिला
बसोहली। तहसील बसोहली के नगाली इलाके के एक खेत में लगभग चार फुट गहरे गड्ढे में एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल बसोहली पहुंचाया। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक की पहचान रामपाल निवासी दौलतपुर पठानकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रामपाल पठानकोट से नगाली कपडे़ बेचने का काम करने आया था। वह गांवों में घूमकर फेरी लगाकर कपडे़ बेचता था। कई दिन पहले वह नगाली से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी परिजनों द्वारा बसोहली थाने में दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को नगाली गांव के खेत में खोदे गए गड्ढे से युवक का शव बरामद किया। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला चिकित्सालय बसोहली ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों की मानें तो शव क्षत-विक्षत हो चुका था और 15 से 20 दिन पूर्व युवक की मौत होने की आशंका जताई जा सकती है। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह का कहना है कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस संदर्भ मेँ अज्ञात लोगोँ के खिलाफ आरपीसी धारा 302/201 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed