फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   मारपीट के आरोपी को पकड़ने की मांग

मारपीट के आरोपी को पकड़ने की मांग

Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी को पकड़ने की मांग
कठुआ। पंचायत लोअर जगतपुर में पिछले दिनों दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में लोगों ने जिला पुलिस प्रमुख से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने वार्ड के पंच के नेतृत्व में जिला पुलिस मुख्यालय आकर अधिकारी से आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। शिष्टमंडल में शामिल रंजीत सिंह, रजिया, सुनिता, निक्कू, इरशाद आदि ने कहा कि गांव के सपेंई नाम के व्यक्ति और उसके परिवार ने कुछ दिन पूर्व उनके परिवार का कुल्ला जला दिया। इसकी शिकायत उन्होंने हटली चौकी में की। शिकायत के बाद जब वह गांव में वापस आए तो उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। तीन दिन तक उनकी बेटी हीना अस्पताल में रही। उन्होंने कहा कि यह लोग उन्हें कुल्ले के बाहर बल्ब नहीं लगाने देते और न ही दरवाजा खोलने देते हैं। उन्होंने कहा कि वह जब भी बल्ब लगाते हैं तो सपेंई के परिवार वाले उनके साथ झगड़ा करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले ही वह पुलिस को इस बारे में बता चुके हैं। ऐसे में मारपीट करने वाले लोगों केे हिरासत में लिया जाना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed