फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   अवैध पार्किंग करने पर सीज किए चारपहिया वाहन

अवैध पार्किंग करने पर सीज किए चारपहिया वाहन

विज्ञापन
अवैध पार्किंग करने पर सीज किए चारपहिया वाहन
कठुआ। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि इसका असर दोपहिया वाहनों पर नहीं पड़ा। जिला सचिवालय के सामने कालेज मार्ग के दोनों ओर दो पहिया वाहनों की कतारें ज्यों की त्यों लगी रहीं। विभाग ने चारपहिया वाहनों को सीज जरूर किया और बिना हेलमेट के चलने वालों को भी चालान किया। ऐसे में अब विभाग कब इन दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई करता है, इसे देखना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को यातायात पुलिस ने एक बार फिर कालेज मार्ग पर अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संयुक्त टीम ने अवैध तरीके से पार्क होने वाली सात कारों के साथ आठ बाइक जब्त किए। टीम ने बिना हेल्मेट और अन्य प्रकार के उल्लंघन के लिए 150 के करीब चालान काट 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। डीटीआई अरशद हुसैन ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने कि बार बार शिकायतें मिल रही थीं, ऐसे में विशेष तौर पर संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग किसी भी सूरत में नियमों उल्लंघन करने वालों को सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि केवल कार्रवाई ही नहीं लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वह नियमों का पालन करें, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बुधवार को विभाग की कार्रवाई के बीच ही कालेज मार्ग के दोनों और दो पहिया वाहनों की कतारें लगी रहीं। आलम ऐसा था कि सड़क के साथ साथ फुटपाथ पर भी दोपहिया वाहन खड़े किए गए थे। ऐसे में लोगों के लिए चलने तक की जगह नहीं बची थी। ऐसे में सवाल है कि इन अवैध रूप से लगने वाले दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई कब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed