फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   किशनपुर कंडी में अवैध रूप से चल रहे क्रॅशर पर प्रशासन का शिकंजा

किशनपुर कंडी में अवैध रूप से चल रहे क्रॅशर पर प्रशासन का शिकंजा

Wed, 05 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर कंडी में अवैध रूप से चल रहे क्रॅशर पर प्रशासन का शिकंजा
कठुआ। जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया के निर्देेश पर मढ़ीन तहसील के किशनपुर कंडी में पहुंची टीम ने अवैध रूप से चल रहे एक स्टोन क्रॅशर को सील कर दिया। जिला माइनिंग बोध राज भगत के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान टीम ने क्रशर की बिजली काट दी। इसके साथ ही खनन में लगी मशीनों को भी जब्त कर लिया है। क्रॅशर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इसे चलाने की हिदायत भी जारी की गई है।
विज्ञापन

माइनिंग अधिकारी बोधराज ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार दोपहर किशनपुर कंडी के स्टोन क्रॅशर में छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि स्टोन क्रॅशर अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जिसके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। प्रबंधक को क्रॅशर चलाने के लिए जरूरी दस्तावेज विभाग को उपलब्ध करवाने की हिदायत जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed