फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दो विभिन्न सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य का उपचार जिला अस्पताल कठुआ में चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात स्कूटी पर सवार पिता और पुत्री उस समय हादसे का शिकार हो गए जब हटली पुलिस चौकी के पास स्कूटी नियंत्रण खोकर डिवाडर से जा टकराई। जिसमें पिता रवि कुमार पुत्र सोमराज निवासी लोगेट और पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टरों ने रविकुमार को मृत लाया घोषित किया। जबकि पायल को उपचार के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं एक अन्य हादसे में एक कार राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई और उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया गया। घायलों की पहचान राकेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी वार्ड चौदह, श्रेष्ठा देवी पत्नी राकेश कुमार, कांता देवी पत्नी जगदीश कुमार और आयूष शर्मा पुत्र अरूण शर्मा निवासी शक्ति नगर जम्मू के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के दौरान श्रेष्ठा देवी की हालत में सुधार न होने के कारण उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed