फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नियमों के उल्लंघन पर गंडियाल के 10 स्टोन क्रॅशर सील

नियमों के उल्लंघन पर गंडियाल के 10 स्टोन क्रॅशर सील

विज्ञापन
नियमों के उल्लंघन पर गंडियाल के 10 स्टोन क्रॅशर सील
कठुआ। एसआरओ 302 के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने 10 स्टोन क्रॅशरों की बिजली काटते हुए सील कर दिया है। मंगलवार को जिला उपायुक्त विकास कुंडल के दिशा निर्देश पर तहसीलदार कठुआ कपिल खजूरिया, लखनपुर थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार सहित माइनिंग विभाग की टीम ने कीड़ियां गंडियाल इलाके में दबिश दी। एक एक कर की गई जांच के दौरान दस स्टोन क्रशरों के प्रबंधन नदारद रहे तो वहीं दस्तावेज भी टीम के सामने नहीं बता पाए हैं। तहसीलदार कठुुआ कपिल खजूरिया ने बताया कि एक स्टोन क्रॅॅशर मेसर्ज सीएंडसी का जहां कोर्ट केस लगा है वहीं एक अन्य स्टोन क्रशर के दस्तावेज पूरे पाए गए। अन्य सभी स्टोन क्रॅशरों के मालिक टीम के सामने नहीं आए और पूछे जाने पर भी दस्तावेज नहीं बताए गए हैं। टीम ने मौके पर ही 10 स्टोन क्रशरों की बिजली काटकर बंद करवा दिया है और इन सभी को नोटिस भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed