फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   स्कूल में एक दिन न पहुंचने पर जमकर की धुनाई

स्कूल में एक दिन न पहुंचने पर जमकर की धुनाई

विज्ञापन
स्कूल में एक दिन न पहुंचने पर जमकर की धुनाई
कठुआ/बसोहली। एक ओर जहां कारपोरल पनिशमेंट यानी बच्चों से मारपीट पर शिक्षा विभाग समय-समय पर एडवाइजरी जारी करता है, वहीं स्कूलों में इस तरह के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। ताजा मामला बसोहली के सेंट एनीज कान्वेंट स्कूल है, जहां के प्रबंधक फादर मार्टिन पर ही बच्चों की छड़ी से जमकर धुनाई के आरोप सामने आए हैं। मामला पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जहां बच्चों के शरीर पर पिटाई के निशान सामने आए तो कुछ बच्चों के खून से सने कपड़े भी पोस्ट किए गए।
विज्ञापन

अभिभावकों और प्रताड़ित बच्चों ने बताया कि एक दिन स्कूल से गैर हाजिर रहने पर फादर मार्टिन ने दर्जनों बच्चों की पिटाई कर डाली। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों की पिटाई अक्सर की जाती है। कई बार स्कूल प्रबंधकों से बात भी की गई है, लेकिन प्रबंधक बाज नहीं आते हैं। उधर, मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आने के बाद भी विभाग ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। स्कूल प्रबंधक फादर मार्टिन से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बच्चे स्कूल में नहीं आए थे। उन्होंने माना कि बच्चों की पिटाई की गई है। लेकिन स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि वो जानना चाहते हैं कि शिकायत किसने की है। संभवत यह अभिभावकों पर दबाव बनाने का एक तरीका है। स्कूल की बच्चों ने बताया कि एसेंबली के दौरान कई बच्चों की धुनाई की गई है। कई बच्चे रोते रहे लेकिन फादर में उन्हें पीटना बंद नहीं किया। उन्होंने बताया कि पहले भी पिटाई की जाती है लेकिन इस बार काफी ज्यादा पीटा गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीईओ प्रेम सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है लेकिन फिलहाल जांच नहीं की गई है। वीरवार को कठुआ में बैठक के चलते जांच नहीं कर पाए। जल्द ही जांच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed