फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   बाइक फिसलने से युवक की मौत

बाइक फिसलने से युवक की मौत

Sun, 23 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बाइक फिसलने से युवक की मौत
accident shimla
कठुआ/ महानपुर। महानपुर से कठुआ की तरफ आते समय बेलू इलाके में एक तीखे मोड़ पर मोटरसाइकिल फिसलने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाल-बाल बचा। पुलिस के अनुसार मोड़ काटते समय अचानक सामने से बस आ जाने से बाइक सवार संभल नहीं पाया। संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल फिसल गई, जिससे पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चलाने वाला बाल-बाल बचा। मृत युवक की पहचान शाहरुख खान (22) निवासी करमाली, जिला शामली, उत्तर प्रदेश और चालक की पहचान माजिद के रूप में हुई है। मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, जिले में हुए विभिन्न सड़क हादसों में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमजीएस अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया है। पहला हादसा शुक्रवार रात जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर हीरानगर मोड़ के नजदीक हुआ। चालक के नियंत्रण से बाहर जाते हुए ट्रक डिवाइडर से जा टकराया, जिसमें ट्रक चालक बरकत अली निवासी राजस्थान घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हीरानगर उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

दूसरा हादसा बिलावर में हुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू के नजदीक एक बाइक फिसलने से लाल चंद निवासी भड्डू घायल हो गया जिसे उप जिला अस्पताल बिलावर में प्राथमिक उपचार के बाद कान की चोट को देखते हुए शालामार अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीसरा हादसा जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर कालीबड़ी के नजदीक हुआ। नेशनल हाईवे पर एक तरफ खड़े ट्रैक्टर को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस बीच कार में सवार दो लोगों को चोटें आईं जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान पवन कुमार निवासी लड़वाल और उसके भाई सुरिंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed