फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   मिनी बस पलटने से छह यात्री घायल

मिनी बस पलटने से छह यात्री घायल

विज्ञापन
मिनी बस पलटने से छह यात्री घायल
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक बेकाबू मिनी बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इससे उसमें सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया। जहां पर उपचार के बाद उन्हें डाक्टरों ने रिकवरी वार्ड में शिफ्ट किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी बस जेके08डी-8183 दन्नी बाख्ता से कठुआ की ओर आ रही थी। हाइवे पर बगियाल स्थित शनि देव मंदिर के पास मिनी बस का नियंत्रण बिगड़ गया और मिनी बस डिवाइडर के साथ टकराई गई और हाइवे के बीचों बीच पलट गई। गनिमत रहा कि उसे समय मिनी बस के पीछे कोई दूसरा वाहन नहीं था। मिनी बस के पलटने से उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 14 वर्षीय आदित्य शर्मा पुत्र नार सिंह निवासी जसरोटा, 35 वर्षीय रीता देवी पत्नी ध्यान सिंह निवासी जुथाना, 40 वर्षीय ध्यान सिंह पुत्र शंकरो निवासी जुथाना, 70 वर्षीय शांति देवी पत्नी बलदेव सिंह निवासी बरनोटी, 50 वर्षीय तरसेम लाल पुत्र मंगो राम निवासी दन्नी बाख्ता, 35 वर्षीय अजुर्न सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी बरनोटी के रूप में हुई है। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के बाद सभी को रिकवरी वार्ड में भेजा गया और अगले चौबीस घंटे के लिए निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed