{"_id":"5c8ab9bcbdec222dc912fac5","slug":"111552595388-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों के ट्रक में आग लगने के मामले में पूछताछ शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु तस्करों के ट्रक में आग लगने के मामले में पूछताछ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। दिसंबर में हीरानगर सबडिवीजन के पथवाल गांव में पशु तस्करी का प्रयास कर रहे एक ट्रक में आग लगाने का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। मामले के संदर्भ में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, जिसके चलते लोगों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस बिना वजह लोगों को परेशान कर रही है।
दियालाचक के शिव मंदिर में गांव के लोगों की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि पुलिस लोगों को थाने में बुलाने के बजाय गांव में जाकर सुनवाई करे। यह मामला हिंदू जनमानस की भावनाओं से जुड़ा मामला है। इसे एक षड्यंत्र के तहत उठाया जा रहा है।
मवेशियों को लेकर ट्रक जब गांव में घुसा तो उसमें आग पहले से ही लगी हुई थी। गांव के लोगों ने साहस दिखा कर उसमें से 9 मवेशी मुक्त कराए थे। लोगों ने ट्रक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग एकदम से फैल गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पशु तस्करी के खिलाफ लोगों ने हाईवे पर प्रदर्शन भी किया। पुलिस कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया। पूछताछ के लिए बुलाना शुरू किया। जिस पर लोगों को कहना है कि कुछ लोगों को उपरोक्त मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। अध्यक्ष ने पुलिस को सूझबूझ का परिचय देने की सलाह देते हुए कहा मामले की जांच सही ढंग से करें। असल में क्या हुआ क्या नहीं पहले उसकी पड़ताल करें। बैठक में सामाजिक इंसाफ मंच के नेता बीएल कांडले, सरपंच रामलाल कालिया, सरपंच काका राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा आदि शामिल रहे।