{"_id":"62275b80d5cc964817353429","slug":"crime-news-kathua-news-jmu255291463","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बाइक सवार तीन लोगों ने रोकी कार, फिर वाहन को लेकर हो गए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर बाइक सवार तीन लोगों ने रोकी कार, फिर वाहन को लेकर हो गए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहसवां मोड़ के नजदीक सोमवार रात को बाइक सवार तीन लोगों ने एक कार को रोकने के बाद उसे लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रात साढ़े दस बजे के करीब लखनपुर से जम्मू की तरफ जा रही अल्टो कार (जेके 05जी- 0213) को एक बाइक पर आए तीन लोगों ने रोका। इसके बाद जबरदस्ती कार को लेकर फरार हो गए।
कार चालक अरशद अली निवासी निवासी जंद्रा ने जानकारी नजदीकी पुलिस चौकी पर दी। उसने बताया कि वह अपने दोस्त बंटी कुमार निवासी झज्जर कोटली के साथ लखनपुर से आ रहा था। इस दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका। इसके बाद कार लेकर भाग गए। एक आरोपी कार लेकर, जबकि दो बाइक पर गए।
विज्ञापन
एसएचओ अमित सांगड़ा ने बताया कि धारा 341, 382 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मामला आपसी लेनदेन का भी हो सकता है।