फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: मधुमक्खियों के हमले में महिला घायल

विज्ञापन
crime news
रामकोट। पंचायत लाखडी में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से एक महिला बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें नाजुक हालत में परिजनों ने प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लाखडी निवासी 70 वर्षीय चन्नो देवी पत्नी प्रेमचंद शनिवार दोपहर के समय अपने घर से पशुओं को नाले में पानी पिलाने के लिए निकली थीं कि अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इसके चलते वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। चन्नो देवी की चीख पुकार सुनकर तुरंत मौके पर वन विभाग के कर्मचारी विजय कुमार और उनकी टीम पहुंची। उन्होंने उनको मधुमक्खियों के झुंड से बचाने के लिए घटनास्थल पर धुआं किया और मधुमक्खियाें को भगाया। इस दौरान कुछ मधुमक्खियाें ने बचाव के दौरान उनकाे भी काटा लेकिन उन्होंने चन्नो देवी को अस्पताल पहुंचाने में पूरी मदद की। इसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे समाजसेवी महेंद्र सिंह मनकोटिया ने 108 नंबर पर कॉल की और महिला को परिजनों की मदद से चन्नो देवी को प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उप जिला अस्पताल बिलावर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed