{"_id":"67c74f4008b17b8e0508a265","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-117974-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
पहली घटना राजबाग क्षेत्र के अमाला गांव के पास हुई। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 60 वर्षीय राहगीर घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान रामदास पुत्र ज्ञानचंद निवासी अमाला के रूप में हुई है। दूसरा हादसा नगरी में हुआ है, जहां कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार मां और बेटा घायल हो गए। उन्हें जीएमसी कठुआ भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान 32 वर्षीय शशिपाल पुत्र हरिश्चंद्र और उसकी 60 वर्षीय मां कमलेश देवी दोनों निवासी नगरी वार्ड नंबर छह के रूप में हुई है।
वहीं, एक अन्य हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास हुआ है। इसमें अज्ञात कार की टक्कर लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान कुलदीप कुमार बेरथ पुत्र ननकन बेरथ निवासी दुरुंग बिलावर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।