फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: तेंदुए के हमले में दो बकरियाें और दो कुत्तों की मौत

विज्ञापन
crime news
रामकोट। पंचायत रामकोट के वार्ड 10 सर सब्बल इलाके में पशुपालक मुख्तियार अहमद पुत्र हाजी फिरोज के पशुओं पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें दो बकरियाें और दो कुत्तों की मौत हो गई। पंचायत रामकोट के पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह ने बताया कि वन्य जीव विभाग के कर्मचारियों को इस संबंध में अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्तियार अहमद ने ऋण लेकर बकरियां ली थीं, जिस पर उसकी रोजी-रोटी चलती थी लेकिन तेंदुए के हमले में उसका भारी नुकसान हो गया। प्रदीप सिंह ने बताया कि पंचायत में कई मादा तेंदुए भी रहते हैं, जो बीते कुछ वर्षों में पशुपालकों के पशुओं को मार चुके हैं। इससे उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। वन्य जीव विभाग को जंगली जानवरों से लोगों को निजात दिलानी चाहिए। किसानों को जंगली जानवरों के नुकसान से बचाने के लिए नगरोटा गुजरू में स्थित जॉइंट कंट्रोल रूम के माध्यम से उनकी मदद करनी चाहिए। पीड़ित पशुपालकों में वन्य जीव विभाग के प्रति रोष है। उनका कहना है कि रामकोट के भूल इलाके में भी तेंदुआ अक्सर लोगों को दिखाई दे रहा है, जो स्कूल जाते बच्चों के लिए भी खतरे का सबब बन चुका है। कहा कि यदि तेंदुए के बढ़ती दहशत पर रोक लगाने के प्रयास संबंधित विभाग ने जल्दी नहीं किए गए तो वे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। डीएफओ कठुआ जुहैद अहमद ने बताया कि वह कर्मचारियों को भेजकर समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed