फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक महिला भी शामिल है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना जंगलोट गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर हुई, जहां स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच हुई भिड़ंत में दंपती घायल हो गए, जिन्हें जीएमसी कठुआ लाया गया है। घायलों की पहचान 53 वर्षीय राजपाल शर्मा पुत्र जगदीश राज और उनकी 33 वर्षीय पत्नी पूजा शर्मा दोनों निवासी जंगलोट के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालीबड़ी के पास हुई, जहां एक स्कूटी के डिवाइडर से टकराने से उस पर सवार 52 वर्षीय जगदीश राज निवासी बडाला गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें भी जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed