{"_id":"62449ac0f3508019a50c2c97","slug":"crime-kathua-news-jmu2567582152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर माल समेट ले गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में सक्रिय चोर पुलिस के चुनौती बने हैं। बेखौफ होकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात एक चूड़ी की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर माल पार कर दिया। लगातार चोरी की घटनाओं से लोगाें में आक्रोश व्याप्त है।
घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार राम लाल पाधा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो देखा दुकान के शटर का ताला तो लगा है लेकिन वह बंद नहीं है। जिसके बाद उन्होंने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को यह सोच कर डाटा भी की उसने रात में ताला बंद नहीं लगाया होगा। लेकिन दुकान खोलने के बाद जब अंदर का दृश्य देखा तो सारा माजरा समझ में आ गया। दुकान का गोल्लक खुला पड़ा था। जिसमें से सारी नकदी गायब थी, वहीं दुकान के ऊपरी कमरों में लगी आलमारी का सामना भी नीचे गिरा था।
इस पर चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि दुकान में जिस तरह से सामान बिखरा पड़ा है। ऐसे में यह बता पाना उनके लिए संभव नहीं है कि चोरी की इस घटना में कितना नुकसान हुआ है। फिलहाल गोल्लक में करीब 10 हजार रुपये था। इस संबंध में थाना प्रभारी ओपी चिब ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है। बीती रात उनकी पुलिस टीम ने मुख्य बाजार से ही चोरी का प्रयास करते हुए एक संदिग्ध को दबोचा भी है। जिसकी पहचान कुलदीप शर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया संदिग्ध पहले कठुआ में ही रहता था और कुछ समय से पंजाब में रहने लगा है। फिलहाल पुलिस चोरो की तलाश के हर संभव प्रयास कर रही है।