{"_id":"6105a9ae8ebc3eb9f67c7779","slug":"crime-kathua-news-jmu240636364","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बस में सवार होकर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया है। युवक के पास से लगभग आठ हजार रुपये की राशि और मोबाइल फोन लूट लिया गया है। अचेत अवस्था में युवक को उसके साथ गए दो अन्य साथियों ने पुलिस की मदद से जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है। युवक की पहचान लाल सिंह निवासी कटली बिलावर के रूप में हुई है।
युवक के साथ सामान खरीदने दिल्ली गए गुलशन ने बताया कि गुलशन कटली में मोबाइल की दुकान करता है और वे तीनों सामान खरीदने के लिए दिल्ली गए थे। शुक्रवार रात पौने आठ बजे के लगभग उन्होंने कश्मीरी गेट से हरियाणा रोडवेज की बस पकड़ी। बताया कि बस रात में तीन बार अलग अलग जगह होटलों पर रूकी। अंतिम बार जब बस रूकी तो लाल सिंह भी शौच केलिए बस से उतरा और फिर लौट आया।
बताया कि बस इसके बाद आगे चली, तो एक साथी ने पीछे बैठे लाल सिंह को बस के फर्श पर गिरा हुआ पाया। इसके बाद उन्होंने कंडक्टर को इसकी सूचना दी। बताया कि लाल सिंह का फोन और उसके पास उपलब्ध लगभग आठ हजार की नकदी गायब थी। लखनपुर पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद लाल सिंह को जीएमसी कठुआ मेंभर्ती करवा दिया है।
विज्ञापन
गुलशन ने बताया कि रात का समय था और उन्हें जानकारी नहीं है कि लाल सिंह किसके संपर्क में आया, लेकिन वो अचेत हो गया था।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी दिल्ली से लौट रहे कई लोगों को जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों की ओर से लूटा जाता रहा है।