{"_id":"66e36281c39f707e620f6874","slug":"cricket-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113119-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: किश्तवाड़ और पुंछ की टीमों के बीच आज होगा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: किश्तवाड़ और पुंछ की टीमों के बीच आज होगा क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में जारी अंडर-14 आयु वर्ग की अंतर जिला प्रांत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में किश्तवाड़ और पुंछ की टीमों ने अपनी जगह बना ली है।
वीरवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पहला सेमीफाइनल जम्मू और किश्तवाड़ के बीच खेला गया, जिसमें किश्तवाड़ ने जम्मू को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पुंछ ने सांबा को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब फाइनल मुकाबला शुक्रवार को किश्तवाड़ और पुंछ के बीच खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ और राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में खेले जाने मुकाबलों के तीसरे दिन प्रतियोगिता के दो अन्य मुकाबलों का भी आयोजन किया गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले मैचों में पहला मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में जम्मू और राजोरी के बीच खेला गया। राजोरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जम्मू की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। लक्ष्य कस पीछा करते हुए राजोरी 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 134 रन ही बना सका और उसे हार का सामना करना पड़ा।
वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में खेला गया दूसरा मैच डोडा और सांबा के बीच हुआ। इसमें डोडा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सांबा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डोडा की टीम मात्र 114 रन ही बना सकी। इसके चलते सांबा ने मैच जीत लिया।