फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket

किशनपुर टीम ने जीता मैच

विज्ञापन
cricket
बिलावर। नाज खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को किशनपुर ने मांडली की टीम को 38 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले राउंड में प्रवेश किया। मांडली की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। 12 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किशनपुर की टीम ने निर्धारित ओवरों मे 7 विकेट खोकर 103 रन बनाए। किशनपुर के बल्लेबाज शिशु ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

104 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मांडली की टीम के बल्लेबाजों की धीमी बल्लेबाजी के कारण टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट गंवाकर केवल 65 रन ही बना सकी। किशनपुर की टीम ने 38 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। किशनपुर के गेंदबाज सुमित ने 3 विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले किशनपुर के खिलाड़ी शिशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक आकाश, गौतम, वीवु और अभिषेक ने बताया कि बुधवार को भी प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed