{"_id":"612002058ebc3e7a0b492692","slug":"cricket-kathua-news-jmu241945379","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश की टीम ने 18 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश की टीम ने 18 रनों से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला पहाड़ी उपमंडल बनी के संदरून गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। नाग मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश की टीम और भंडार के बीच हुआ। इसमें हिमाचल प्रदेश की टीम ने 18 रनों से जीत हासिल की। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज ने विजेेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मनित किया।
अपने संबोधन में उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास किया है। आयोजन से जुड़ी नाग मंदिर कमेटी की भी सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन से हम युवा पीढ़ी को एक बेहतर मार्ग की ओर मोड़ सकते हैं, जिसकी आज के परिदृश्य में बहुत जरूरत है।
उन्होंने कमेटी को इस तरह के आयोजन भविष्य में जारी रखने के लिए 11 हजार रूपये की आर्थिक सहायता भी दी। इस मौके पर कमेटी के गणेश कुमार, रतन चंद, रोशन लाल और सुभाष चंद्र ने पूर्व मंत्री का आभार जताया।