फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cricket Competition, Sanju Eleven And Tapyal Teal Won the Match

क्रिकेट प्रतियोगिता : संजू 11 और टपयाल की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
Cricket Competition, Sanju Eleven And Tapyal Teal Won the Match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। मिनी खेल स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। काफी गिनती में दर्शक मैच का आनंद लेने के लिए पहुंचे हुए थे। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
शनिवार को सुबह के सत्र में पहला मुकाबला संजू 11 और जांडी 11 टीम के बीच खेला गया। संजू 11 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 18 ओवर में 149 रनों का लक्ष्य विरोधी टीम के सामने रखा। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी जांडी 11 टीम के बल्लेबाज शुरू से ही अपनी विकेट संभाल नहीं पाए और एक-एक कर आउट होते गए। संजू 11 टीम के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए जांडी 11 की टीम को 133 रनों पर ऑल आउट कर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा मैच टपयाल 11 और आतिश 11 टीम के बीच खेला गया। टपयाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करना है ताकि वे नशे जैसी बुराई से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed