फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Cremation of Three Dead Bodies in Bilawar

Kathua News: नहीं जले गांव में चूल्हे, पहली बार एक साथ जलीं दो लोगों की चिताएं

विज्ञापन
Cremation of Three Dead Bodies in Bilawar
मृतकों के अंतिम संस्कार की तैयारी करते ग्रामीण। संवाद 
-चचरे भाई ने वरुण और अपने पिता दर्शन सिंह को दी मुखाग्नि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मडून गांव में योगेश सिंह और ध्यौता गांव के दर्शन सिंह और वरुण ठाकुर का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। योगेश का संस्कार मडून इलाके के सल्ला नाले में किया गया। वहीं, वरुण और उसके सगे चाचा दर्शन सिंह की चिताएं सलसाड नाले पर एक साथ जलीं तो हर आंख नम हो गई। रात से ही गांव के अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले।
एक साथ दो चिताएं जलती देख वहां मौजूद परिवार, रिश्तेदारों में शामिल महिलाएं फूट-फूट कर रोईं। रविवार को उपजिला अस्पताल में लगभग तीन बजे तीनों शव परिजन को सौंप दिए गए जिसके बाद योगेश के शव को मडून पंचायत पहुंचाया गया। वहीं, वरुण और दर्शन सिंह के शवों को कुंड गांव पहुंचाने के बाद परिजन दोनों शवों को पैदल रास्ते से ध्यौता गांव ले गए। ध्यौता गांव में जब दोनों शव पहुंचे तो महिलाएं, स्थानीय लोग और परिजन एक-दूसरे से लिपट कर बिलखने लगे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर एक बजे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार चचेरे भाई ने वरुण और अपने चाचा दर्शन सिंह को मुखाग्नि दी। वहीं मडून पंचायत के सल्ला नाले पर मृतक योगेश का अंतिम संस्कार किया गया। सलसाड नाले के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस तरह एक साथ परिवार के दो सदस्यों की अर्थियां कभी नहीं देखीं। स्थानीय करनैल सिंह , रमेश कुमार, श्यामलाल और सुभाष ने बताया कि बहुत ही दुखदायी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed