फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Court Released the Accused of Theft

Kathua News: सबूतों के अभाव में कोर्ट ने चोरी का आरोपी किया बरी

विज्ञापन
Court Released the Accused of Theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने तीन किलो एल्युमीनियम चोरी मामले के आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुताबिक, चोरी एक आपराधिक मामला है। अभियोजन पक्ष को उचित संदेह से परे अपराध को साबित करना होता है। अगर कही भी संदेह सामने आता है, तो इसका लाभ अभियुक्त को दिया जाना चाहिए।
पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट के अनुसार आरोपी राकेश कुमार निवासी शिवा नगर कठुआ को जिला पुस्तकालय की मरम्मत का काम करवा रहे ठेकेदार ने अपने बेटे की मदद से 8 अप्रैल 2022 को चोरी करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था जो बाद में फरार हो गया। चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज का भी हवाला दिया गया। ठेकेदार की शिकायत के बाद 10 अप्रैल 2022 को थाना कठुआ में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को 6 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर लिया। 12 फरवरी 2023 को कोर्ट के समक्ष चालान पेश किया गया। 28 अगस्त 2023 को आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


24 दिसंबर 2024 को मामले में अंतिम सुनवाई हुई। कोर्ट ने पाया कि अभियोजन पक्ष ने आरोप साबित करने के लिए तीन गवाहों को पेश किया। लेकिन तीनों गवाहों के बयान आपस में मेल नहीं खाए। कोर्ट ने माना कि अगर चोरी उस दिन शाम सात बजे के करीब हुई तो शिकायतकर्ता ने शिकायत दो दिन बाद क्यों की। जबकि थाना वारदात की जगह से सिर्फ आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शिकायतकर्ता और उसके बेटे के मुताबिक जब आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा तो कई लोग वहां मौजूद थे। फिर उन लोगों को गवाह क्यों नहीं बनाया गया।अदालत ने बरी करने का आदेश देते हुए कहा कि जब्त की गई चोरी की संपत्ति शिकायतकर्ता के पक्ष में जारी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed