{"_id":"662435a4e9a07bb1d50ffa49","slug":"court-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-108944-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विशेष लोक अदालत में किया 44 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विशेष लोक अदालत में किया 44 मामलों का निपटारा
विज्ञापन
कठुआ। जिला न्यायालय परिसर कठुआ में एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम सह विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 12 सिविल बैंक मामले और 21 एमएसीटी मामले लिए गए और छह सिविल बैंक रिकवरी मामले व पांच प्री लिटिगेशन बैंक मामलों का निपटारा किया गया। इसमें 30 लाख 25 हजार 408 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा एमएसीटी मामलों में 26 लाख 97 हजार 35 रुपये अवार्ड किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शवन के मार्गदर्शन में जम्मू कश्मीर लीगल सर्विस अथारिटी के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वकीलों, वादियों और बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि उच्च न्यायालय और जेकेएलएसए की ओर से दिए गए कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। उन्होंने विवादों के वैकल्पिक समाधान के लाभों और ऐसे लोक अदालत के आयोजन के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी चर्चा की।
इस दौरान विशेष लोक अदालत में एमएसीटी और बैंक रिकवरी मामलों के निपटारे के लिए तीन बेंचों का गठन किया गया था। इसमें पहली बेंच में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार शवन एवं स्पेशल मोबली मजिस्ट्रेट, कठुआ एसके थापा, दूसरी बेंच में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कठुआ कुसुम पंडिता और सीजेएम कठुआ स्वाति गुप्ता शामिल रहे। वहीं तीसरी बेंच में ज्योति भगत मुंसिफ बिलावर और एडवोकेट जेएस भडवाल ने मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा करवाया।