{"_id":"61e5cc2d6116930f987b9234","slug":"corona-virous-kathua-news-jmu252092597","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीस और केस मिले, संक्रमण दर पहुंची 2.43","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीस और केस मिले, संक्रमण दर पहुंची 2.43
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सप्ताहांत प्रतिबंध के बाद सोमवार को बाजार आम दिनों की तरह खुले। इस दौरान लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। उधर, जिले में कोरोना संक्रमण की दर 2.43 फीसदी पहुंच गई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 30 नए केस मिले हैं।
ताजा मामलों में परोल ब्लाक से 18, बिलावर से तीन, हीरानगर से नौ संक्रमित पाए गए हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों को दस दिन की अवधि के बाद निगेटिव घोषित कर दिया गया है जिसके बाद जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 473 पहुंच गया है। प्रशासन ने बिलावर में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। इनमें कोहग पंचायत के वार्ड पांच और छह के 150 मीटर का इलाका शामिल है।
लखनपुर कॉरिडोर में 61 लोग मिले संक्रमित
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से लखनपुर में 4318 यात्रियों की जांच की गई। प्रशासन के निर्देश के बाद जांच की व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है। वहीं कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी 273 यात्री जांचे गए हैं। लखनपुर कॉरिडोर पर जांच के दौरान 61 लोग संक्रमित मिले, जबकि रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में किसी को भी संक्रमित नहीं पाया गया है।