{"_id":"612fdbb98ebc3e31e62f7a24","slug":"corona-virous-kathua-news-jmu2427576115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओपी का उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओपी का उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस और प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों को दो टूक चेतावनी जारी कर दी है। अगले दो दिन तक जिले भर में पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें एसओपी का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। बुधवार को डीसी राहुल यादव और एसएसपी रमेश चंद्र कोतवाल ने संयुक्त पत्रकार वार्ता कर आम लोगों से नियमों का पालन करने की अपील भी की है।
डीसी राहुल यादव ने कहा कि हमें दूसरी लहर से सीखना होगा कि कोरोना के घातक वायरस के खिलाफ एहतियात को कम करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि लोग कोविड के उचित व्यवहार का पालन नहीं कर रहे हैं और नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोग दिशानिर्देशों की अवहेलना करते हुए सामाजिक और धार्मिक सभा में भाग ले रहे हैं।
उन्होंने दो टूक कहा कि लोगों को खुद कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसे देखते हुए अब अगले दो दिन तक जिला प्रशासन की ओर से प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा, जिसमें उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने, हाथ की स्वच्छता बनाए रखने और मास्क पहनने जैसी सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की, ताकि तीसरी लहर के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
नाइट कर्फ्यू के प्रतिबंधों का पालन करने की अपील
एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल ने भी लोगों से रात के कर्फ्यू के प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की। कहा कि रोजाना रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू है। उन्होंने कहा कि नए दिशानिर्देशों के अनुसार कोरोना से बचाव के टीके की दो डोज हासिल कर चुके व्यक्तियों को लखनपुर में कोरोना जांच में छूट दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड एसओपी का पालन करें।