{"_id":"60b8e41b8ebc3e59b5120a44","slug":"corona-virous-kathua-news-jmu236533770","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो और लोगों की मौत
विज्ञापन
वीरवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 46 मामले सामने आए हैं। वहीं पूर्व में संक्रमित 79 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। जिले में सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 344 रह गया है। उधर, संक्रमण ने जिले में दो और लोगों की जान ले ली है। इनमें शहर के कृष्णा कॉलोनी निवासी और जिला जेल में हत्या मामले में आरोपी भी शामिल है।
संक्रमित आरोपी का इलाज 24 मई से जीएमसी कठुआ में चल रहा था और बुधवार रात उसने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। ऐसे में जिले में अबतक कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 137 पहुंच गया है।
पिछले दो महीने में ही आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 84 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। वीरवार को जिले में 774 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। जीएमसी कठुआ में 25, ए के गुप्ता अस्पताल में 14 तो वहीं सीएचसी परोल में दो लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जीएमसी के आईसीयू में चार लोग उपचाराधीन हैं।