{"_id":"608869558ebc3e59265393af","slug":"corona-virous-kathua-news-jmu2343026142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण अब घातक रूप लेता नजर आ रहा है। मंगलवार को चक वजीर लब्जू गांव राजबाग के एक लगभग 65 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया है। उनका इलाज सैन्य अस्पताल पठानकोट में चल रहा था। जिले में आधिकारिक रूप से कोरोना संक्रमण की वजह से दूसरी लहर में हुई यह सातवीं मौत है, जबकि बीते साल से अबतक कोरोना से 60 लोग जान गंवा चुके हैं।
मंगलवार को आरटीपीसीआर की लंबित जांच रिपोर्ट भी जिले में कई लोगों को हासिल हुई हैं जिसमें कई लोगों को संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मंगलवार को एक ही दिन में कोरोना संक्रमण के सौ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 76 सामुदायिक संक्रमित हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए 36 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है और अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 490 पहुंच गया है। कोरोना की बीते वर्ष पहली लहर में पांच सौ का आंकड़ा पहुंचने में जहां सौ दिन का समय लग गया था वहीं इस साल 80 दिनों में ही आंकड़ा पांच सौ के पार हो गया है।
कोरोना की दूसरी लहर के घातक होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को जीएमसी कठुआ के कोविड अस्पताल में 21 लोगों का उपचार जारी है। जिनमें से 13 आक्सीजन सपोर्ट पर हैं। यही नहीं दो संक्रमितों की तबियत अधिक खरा है जिन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। जिनमें से एक वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया है कि जिले में प्रशासनिक कोविड केयर सेंटरों में से दो भर चुके हैं और अब तीसरे में संक्रमितों को रखने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि कठुआ जिले में अबतक 45 वर्ष से अधिक आयु के 50 फीसदी के लगभग लोगों को ही वैक्सीनेशन हो पाया है। इस वैक्सीनेशन के बाद लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता और भी बढ़ जाती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए आना चाहिए।